जहाजपुर का नाम बदलकर ‘यज्ञपुर’ करने का विरोध तेज, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

Mar 9, 2026 - 16:11
 0
जहाजपुर का नाम बदलकर ‘यज्ञपुर’ करने का विरोध तेज, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में जहाजपुर कस्बे का नाम बदलकर ‘यज्ञपुर’ किए जाने के प्रस्ताव का स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया है। इस को लेकर आज सोमवार को जहाजपुर बचाओ संघर्ष समिति की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है। ज्ञापन उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा के माध्यम से भेजा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि जहाजपुर का नाम पौराणिक काल से ही प्रचलित है और यह अपनी ऐतिहासिक पहचान तथा जहाजपुरी चूना खनिज के कारण देशभर में प्रसिद्ध है। विभिन्न राज्यों में आज भी जहाजपुरी चूना भेजा जाता है, ऐसे में नाम परिवर्तन से क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान प्रभावित होगी। समिति ने मांग की है कि कस्बे का नाम यथावत जहाजपुर ही रखा जाए।
इसके अलावा ज्ञापन में बनास नदी से स्थानीय साधनों के माध्यम से बजरी उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है। बताया गया कि पिछले दो वर्षों से स्थानीय ट्रैक्टरों को बजरी नहीं मिलने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे मजदूर और कारीगर बेरोजगार हो गए हैं तथा बजरी की कीमतें भी बढ़ गई हैं। समिति ने निर्धारित शुल्क पर स्थानीय साधनों को बजरी उपलब्ध कराने की मांग की है।
तीसरी मांग में जहाजपुर-देवली मार्ग के निर्माण कार्य का मुद्दा उठाया गया है। ज्ञापन में कहा गया कि सड़क निर्माण कार्य बंद होने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, बावजूद इसके टोल वसूली जारी है। समिति ने मांग की है कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक इस मार्ग को टोल मुक्त किया जाए।
संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जहाजपुर बंद और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है