चंग की थाप और घुंघरुओं की झंकार पर मदमस्त हुए गेरिए तखतगढ़ में गांव शाही गैर का भव्य आयोजन

Mar 11, 2026 - 11:49
 0
चंग की थाप और घुंघरुओं की झंकार पर मदमस्त हुए गेरिए  तखतगढ़ में गांव शाही गैर का भव्य आयोजन

तखतगढ़, (बरकत खान) नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शीतला माता को बासोडे का भोग अर्पित कर दिनभर घरों में ठंडा भोजन ग्रहण किया। शाम को तखतगढ़ में पारंपरिक गांव शाही गैर का आयोजन हुआ, जिसमें चंग की थाप और घुंघरुओं की झंकार पर गेरिए राजस्थानी वेशभूषा में लोकनृत्य करते नजर आए।

तखतगढ़ में शीतला चौक स्थित पटवार भवन के बाहर पटवारी रमेश कुमार चौधरी, गांव प्रतिहारी नाथूराम व चौधरी हीराराम के सानिध्य में 36 कौम के पंच-पटेलों और जनप्रतिनिधियों ने जाजम बिछाकर भाईचारे का संदेश दिया तथा ठंडाई का प्रसाद वितरित किया। ढोल-थाली की गूंज के साथ गैर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मंदिर दर्शनार्थियों को दिए गए कूपनों का ड्रॉ निकाला गया, जिसमें 16 लोगों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उप तहसीलदार जितेंद्र कुमार बबेरवाल, समाजसेवी मनोज नामा, रामसिंह कांबावत, दिनेश कुमावत, भंवर मीणा, मोहन चौधरी, देवाराम चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है