अनाज मंडी प्रवेश नियम पर किसानों का विरोध खैरथल-तिजारा अनाज मंडी में आधार कार्ड व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन

Mar 11, 2026 - 17:51
 0
अनाज मंडी प्रवेश नियम पर किसानों का विरोध खैरथल-तिजारा अनाज मंडी में आधार कार्ड व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) क्षेत्र की अनाज मंडी के गेट पर किसानों को आधार कार्ड दिखाकर ही प्रवेश देने की व्यवस्था को लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिली। इस संबंध में किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष कृष्ण चौधरी के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया।
 ज्ञापन में बताया गया कि कई किसान सीधे अपने खेतों से फसल लेकर मंडी पहुंचते हैं। ऐसे में यदि किसान जल्दबाजी में आधार कार्ड साथ नहीं ला पाते हैं तो उन्हें मंडी में प्रवेश से रोका जा रहा है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसान महापंचायत ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे किसानों को बिना आधार कार्ड के भी मंडी में प्रवेश दिया जाए और उनकी फसल बेचने में किसी प्रकार की बाधा नहीं डाली जाए।इस पर कृषि मंडी सचिव ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरा सहयोग करेगा।
किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष कृष्ण चौधरी ने कहा कि किसान इस देश की आत्मा है, इसलिए किसानों की सुविधा और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इस मौके पर प्रथम पंडित, सतीश चौधरी, प्रथम डाटा, हिमांशु जांगिड, हेमंत गुर्जर, कपिल चौधरी, जशराम पटेल, हेमंत शर्मा, पंकज सहित कई किसान मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है