विधायक राजेंद्र मीणा ने विधानसभा में महुवा केंद्रीय बस स्टैंड पर जयपुर आगरा अलवर हिंडौन की बसें रात्रि में भी महुआ केंद्रीय बस स्टैंड होकर जाने की की मांग
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा में नियम 295 की कार्यवाही के दौरान भाग लेकर परिवहन मंत्री प्रेमचंद बेरवा को अध्यक्ष के माध्यम से अवगत करवाया कि महुवा केंद्रीय बस स्टैंड जो की महत्वपूर्ण बस स्टैंड है यहां से अलवर, भरतपुर और जयपुर की ओर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण रात्रि के समय बस स्टैंड बंद रहता है और अधिकतर बसें बाईपास होकर निकल जाती हैं,जिसमें परिचालकों के द्वारा यात्रियों को रात्रि में बाईपास पर ही उतार दिया जाता है, जो की सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित नहीं है, उक्त समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेते हुए महुआ केंद्रीय बस स्टैंड पर रात्रि के समय भी टिकट वितरण चालू रखने तथा रात्रि के समय भी बस स्टैंड को चालू रखने के संबंध में निवेदन कर जल्द संज्ञान हेतु बताया ।