तीन दिन से बीमार पडी गौमाता को गौशाला पहुंचाया, स्थानीय प्रशासन से साधन मुहैया कराने की मांग
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के रेल्वे स्टेशन के समीप करीब तीन दिनों से बीमार पड़ी गाय को रेस्क्यू कर भौरँगी गौशाला में पहुंचाया। पालिकाकर्मी जुगनू तंबोली ने बताया कि पुनीत, खुशीराम सहित अन्य ने सूचना दी की करीब तीन दिन से एक गाय बीमार अवस्था मे पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर भौरँगी गौशाला से जैयन सैनी सहित टीम मौके पर पहुंची। जहां गाय को रेस्क्यू कर भौरँगी गौशाला पहुंचाया। जहां गाय का उपचार किया जा रहा है वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गायों को रेवस्क्यु कर साधन नही होने के कारण गौशाला पहुंचाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से साधन की उपलब्ध करवाने की पुरजोर मांग की है।