विधानसभा में उठा तीर्थंकर दिवस (ऋषभ नवमी) को ऐच्छिक अवकाश घोषित करने का मुद्दा

Mar 11, 2026 - 19:30
Mar 11, 2026 - 19:31
 0
विधानसभा में उठा तीर्थंकर दिवस (ऋषभ नवमी) को ऐच्छिक अवकाश घोषित करने का मुद्दा

जयपुर (राजस्थान) विधायक अशोक कोठारी ने राजस्थान विधानसभा में युग के आदि प्रवर्तक देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक तीर्थंकर दिवस (ऋषभ नवमी) को अवकाश घोषित करने का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया l उन्होंने सरकार का ध्यान ध्यान आकर्षित करते अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के प्रवर्तक देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जन्म कल्याणक ऋषभ नवमी का त्यौहार 12 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है जिस पर सरकार के द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों तथा विद्यालयों,आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में भगवान ऋषभदेव के जीवन पर आधारित प्रतियोगिताएं एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाने,सर्वधर्म संवाद करने की मांग की l 

विधायक कोठारी ने कहा कि जो स्थान वैदिक संस्कृति में रामनवमी का है उससे बड़ा स्थान श्रमण और वैदिक संस्कृति में ऋषभ नवमी (चैत्र कृष्ण नवमी का है l श्रमण और वैदिक में तीर्थंकर दिवस के विशिष्ट महत्व को देखते हुए राजस्थान सरकार के द्वारा ऐच्छिक अवकाश घोषित कर इसे उत्सव के रूप में मनाए l जिससे वैदिक और श्रमण संस्कृति का संवर्धन होगा l 

विधानसभा के बाद विधायक कोठारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मदरसा बोर्ड के द्वारा तीर्थंकर दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्णय के लिए जैन समुदाय की तरफ से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................