ताश के पत्तों पर दांव लगाते 8 जुआरी गिरफ्तार, नकदी बरामद

Mar 10, 2026 - 12:05
 0
ताश के पत्तों पर दांव लगाते 8 जुआरी गिरफ्तार, नकदी बरामद

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मकराना पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पलाड़ा रोड स्थित एक गली में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और मौके से हजारों की नकदी जब्त की। ​पुलिस के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पलाड़ा रोड की गली नंबर 5 में कुछ लोग बड़े स्तर पर ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक होने पर सहायक उपनिरीक्षक प्रेमाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में कांस्टेबल रघुनाथ, नंदाराम और सुखदेव शामिल थे। पुलिस ने रात करीब 1:30 बजे बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया और आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पकड़ लिया। ​पुलिस ने मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमे ​शकील (40) निवासी नूरपुरा, ​मो. शाहिद गौड़ (26) निवासी इमाम चौक गौड़ाबास, ​अकरम (30) निवासी गली नंबर 5 पलाड़ा रोड, ​मो. रफीक (36) निवासी छतरियों का मोहल्ला, ​मोहसीन अहमद (40) निवासी स्टेशन रोड, ​मो. जावेद चौधरी (40) निवासी टेलीफोन एक्सचेंज के पास,​मो. असलम (45) निवासी चमनपुरा, ​मो. अब्बास (32) निवासी मकराना को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 30,500 रुपये नकद और ताश की पत्तियां बरामद की हैं। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
​"पुलिस जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।" — मकराना पुलिस

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है