अलवर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी: मेल में लिखा था कि स्कैनर के जरिए ब्लास्ट कराएंगे, सर्च में कुछ नहीं मिला

Mar 10, 2026 - 16:43
 0
अलवर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी: मेल में लिखा था कि स्कैनर के जरिए ब्लास्ट कराएंगे, सर्च में कुछ नहीं मिला

अलवर शहर में अट्‌टा मंदिर के सामने स्थित प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पाकिस्तान से मेल आना बताया गया है। अभी पूरे परिसर को खाली कराकर बम निरोधक टीम से जांच कराई गई। लेकिन कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अलवर डाक घर के प्रवर अधीक्षक जहीर अब्बास ने कहा कि हमारे पास रीजनल पासपोर्ट कार्यालय जयपुर से सूचना आई थी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी है। पुलिस टीम ने पूरे परिसर की जांच की लेकिन कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मेल में लिखा गया था कि पासपोर्ट ऑफिस में स्कैनर के जरिए ब्लास्ट कराया जाएगा। ये सभी जगहों के पासपोर्ट कार्यालयों के लिए धमकी बताई गई है।

प्रधान डाक घर परिसर के अंदर जांच करती बम निरोधक टीम।प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय के अंदर से आए कर्मचारियों ने बताया कि मेल के जरिए धमकी मिली है कि प्रधान डाकघर कार्यालय अलवर को बम से उड़ाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। दोपहर करीब 12:30 बजे मेल आया है। पूरे राजस्थान के पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी का मेल आया था। उसके बाद सब जगहों पर जांच हुई है।

उसके बाद करीब सवा बजे पुलिस पहुंच गई। फिर सब कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। अब पुलिस जांच कर रही है। डाकघर के अंदर करीब 70 से ज्यादा कर्मचारी और करीब 30 ग्राहक थे।

  • पाकिस्तान से आया मेल

एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि डाककर्मी कमलेश पांचाल ने सूचना दी कि मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी का मेल आया है। उसके बाद थाने से जाब्ता आया है। कर्मचारियेां को बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। उसके बाद से जांच चल रही है। यह मेल पाकिस्तान से आना बताया गया है। जिसकी जांच के बाद पुष्टि हो सकेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................