पाली में जुटेंगे प्रदेश भर के एडवोकेट:सेमिनार में लेंगे सुधार के निर्णय,अधिवक्ताओं की समस्याओं पर करेंगे मंथन

Mar 11, 2026 - 16:33
Mar 11, 2026 - 16:43
 0
पाली में जुटेंगे प्रदेश भर के एडवोकेट:सेमिनार में लेंगे सुधार के निर्णय,अधिवक्ताओं की समस्याओं पर करेंगे मंथन

पाली। ऑल राजस्थान एडवोकेट फेडरेशन के तत्वावधान में आगामी 14 और 15 मार्च को पाली जिले के जाडन स्थित ओम आश्रम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवक्ता कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को कोर्ट परिसर स्थित बार एसोसिएशन कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बार एसोसिएशन पाली के अध्यक्ष एडवोकेट पी.एम. जोशी ने इस मेगा इवेंट का आधिकारिक पोस्टर जारी कर विस्तृत जानकारी साझा की।

पंजीकरण शुरू, प्रदेशभर से जुटेंगे प्रतिनिधि अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान के कोने-कोने से हजारों अधिवक्ता शिरकत करेंगे। बार सचिव मुकुल सोनी ने जानकारी दी कि कॉन्फ्रेंस के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसे लेकर प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगा विचार-विमर्श: कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजित होने वाली विशेष सेमिनार में अधिवक्ता हितों से जुड़े कई क्रांतिकारी प्रस्ताव पारित किए जा सकते हैं, जिनमें मुख्य हैं:

  • स्टाइपेंड की मांग: युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक संबल देने के लिए वेलफेयर फंड से स्टाइपेंड देने पर चर्चा।

  • प्रतिनिधित्व: प्रत्येक जिले से बार काउंसिल सदस्य का निर्वाचन सुनिश्चित करना और जिला स्तर के वकीलों को उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नति (Elevation) देना।

  • पारदर्शिता: अधिवक्ता वेलफेयर राशि में बढ़ोतरी और वितरण में पूर्ण पारदर्शिता।

  • न्यायिक जवाबदेही: न्यायिक अधिकारियों के आदेशों की सतर्कता समिति द्वारा जांच और अधिकारियों की जवाबदेही तय करना।

  • स्थानीय सशक्तिकरण: प्रत्येक जिला मुख्यालय पर बार काउंसिल की शाखा खोलना और शीतकालीन अवकाश के दौरान स्थानीय स्तर पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति।

सत्यापन और नियुक्तियों पर जोर व्यापक विचार-विमर्श के दौरान यह मांग भी उठाई जाएगी कि सभी अधिकरणों और लोक अदालतों में केवल प्रैक्टिसरत अधिवक्ताओं को ही सामाजिक प्रतिनिधि नियुक्त किया जाए। साथ ही, स्थानीय अधिवक्ताओं के सत्यापन के लिए केवल स्थानीय बार एसोसिएशन की मान्यता को अनिवार्य करने पर जोर दिया गया।

प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद इस दौरान एडवोकेट सुमेर सिंह राजपुरोहित, कमलेश दवेरा, जब्बरसिंह, योगेन्द्र ओझा, सद्दाम काजी, प्रवीण साहू, कुसुमलता, मोनिका सहित भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। बार एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि यह कॉन्फ्रेंस राजस्थान के न्यायिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................