साइबर ठग गैंग का खुलासा:2 बदमाश गिरफ्तार, 1 नाबालिग भी डिटेन; 4 मोबाइल और सिम कार्ड किए जब्त

Mar 11, 2026 - 18:23
Mar 11, 2026 - 18:26
 0
साइबर ठग गैंग का खुलासा:2 बदमाश गिरफ्तार, 1 नाबालिग भी डिटेन; 4 मोबाइल और सिम कार्ड किए जब्त

सीकरी (डीग) साइबर ठगो के खिलाफ 'ऑपरेशन एंटीवायरस' अभियान के तहत डीग जिले के सीकरी थाना पुलिस ने 2 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी डिटेन किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मिजाज उर्फ मुजम और रिजबान के रूप में हुई है। ये ठग पुलिस की नजरों से बचने के लिए खेत-खलिहानों में बैठकर ठगी का काला कारोबार चला रहे थे।

ये फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सस्ते दामों में लैपटॉप, गाय, भैंस और बकरी बेचने के फर्जी विज्ञापन डालते थे। जब कोई ग्राहक इनके जाल में फंसता, तो ये कूरियर और ट्रांसपोर्ट चार्ज के नाम पर पैसे ऐंठ लेते थे। इतना ही नहीं, यह गिरोह सेक्सटॉर्शन के जरिए भी लोगों को शिकार बनाता था। ये पीड़ितों के न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे और लाखों रुपये की ठगी कर चुके थे।

पुलिस ने इनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं। फिलहाल, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान इस गिरोह के और भी बड़े राज खुलेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................