विधायक राजेंद्र मीणा महुवा उपखंड के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की राज्य सरकार की आवश्यक योजनाओं के संबंध में लेंगे बैठक

Mar 10, 2026 - 18:55
 0
विधायक राजेंद्र मीणा महुवा उपखंड के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की राज्य सरकार की आवश्यक योजनाओं के संबंध में लेंगे बैठक

महुआ (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के बाईपास स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी व संचार विभाग आईटी केंद्र ब्लॉक महुवा पर ब्लॉक स्तरीय मीटिंग बुधवार को प्रातः 10:30 बजे विधायक राजेंद्र मीणा उपखंड स्तरीय समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की मीटिंग राज्य सरकार की जनकल्याणकारी प्रमुख योजनाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे  

उपखंड अधिकारी सुश्री मनीषा रेशम ने बताया कि महुवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मीणा  की अध्यक्षता में  बुधवार को प्रात 10:30 बजे उपखण्ड कार्यालय महुवा के समीप स्थित कार्यालय सूचना एवं प्रौद्योगिकी व संचार विभाग आईटी केंद्र ब्लॉक महुवा में राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के संबंध में उपखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे जिसमें  समस्त विभागों के उपखंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी भाग लेंगे इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा विभागवार अधिकारियों से राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के साथ उनके विभाग की समस्याओं को जानकर उनके निराकरण व आमजन की समस्याओं को शीघ्र से शीघ्र कैसे निराकरण करें जिससे आमजन को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहे इसके बारे में विस्तृत रूप से उपखंड स्तरीय अधिकारियों से चर्चा कर आमजन को कोई समस्या नहीं हो इसे लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देंगे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................