संगम विश्वविद्यालय में शोधार्थियों को मिलेगा शोध पद्धति का प्रशिक्षण

Mar 8, 2026 - 19:12
 0
संगम विश्वविद्यालय में शोधार्थियों को मिलेगा शोध पद्धति का प्रशिक्षण

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के प्रबंध अध्ययन संकाय में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र द्वारा प्रायोजित एक सप्ताह की शोध पद्धति कार्यशाला का आयोजन 9 मार्च से प्रारंभ हो रहा है।कार्यक्रम के निदेशक एवं प्रबंध अध्ययन संकाय के अधिष्ठाता डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक विज्ञान के शोधार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें 30 शोधार्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें देश के जाने-माने शोधकर्ता एवं विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. नवीन माथुर होंगे, जो राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के पूर्व प्रोफेसर रह चुके हैं। प्रो. करुणेश सक्सेना, कुलपति, संगम विश्वविद्यालय ने बताया कि इस प्रकार की पहल विश्वविद्यालय में शोध पारिस्थितिकी  को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से शोधार्थियों को शोध कार्य में आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।
इस अवसर पर प्रो-वाइस चांसलर प्रो. मानस रंजन पाणिग्रही एवं रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने भी विभाग को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से शोध को बढ़ावा मिलता है।कार्यक्रम के सह-निदेशक डॉ. लोकेश त्रिपाठी ने बताया कि कार्यशाला के दौरान कुल 9 शैक्षणिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रतिभागियों को शोध पद्धति से संबंधित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................