संत श्री घाटमदास मीणा जाति सेवा समिति की कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष बने रामलाल मीणा
तखतगढ़ (बरकत खान) फालना संत श्री घाटमदास मीणा जाति सेवा समिति फालना स्टेशन की नई कार्यकारिणी मुख्य निर्वाचन अधिकारी मगराज मीणा की उपस्थिति में निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई मुख्य निर्वाचन अधिकारी मगराज मीणा ने बताया कि जिसमें अध्यक्ष रामलाल मीणा, उपाध्यक्ष पुखराज मीणा, सचिव प्रभुराम मीणा, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मीणा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस मौके पर सदस्य मनरूपराम मीणा, मगराज, साकलाराम, रतनलाल, चंदनमल, उदयराम, भीखाराम, मगनलाल, सावलाराम, दिलीप कुमार, मुकेश कुमार, रमेश कुमार, किशनाराम, अर्जुन, अशोक, छगन, रामेश्वरम उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई संत श्री घाटमदास मीणा जाति सेवा समिति की कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित होने पर स्वागत करते हुए।