विधायक राजेंद्र मीणा ने आईटी केंद्र महुवा में अधिकारियों संग की चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Mar 11, 2026 - 18:47
 0
विधायक राजेंद्र मीणा ने आईटी केंद्र महुवा में अधिकारियों संग की चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित आईटी केंद्र पर बुधवार को  महुवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मीणा ने उपखंड अधिकारी सुश्री मनीषा रेशम पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा सहित उपखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । 

विधायक राजेंद्र मीणा ने बैठक में राज्य सरकार की महुआ विधानसभा क्षेत्र में की गई बजट घोषणाओं के विभाग बार क्रियान्वयन, क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, पेयजल, बिजली, ट्रैफिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान विधायक राजेंद्र मीणा  ने उपस्थित अधिकारियों से विभागवार प्रगति रिपोर्ट ली और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि महुवा विधानसभा क्षेत्र में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिनमें से अधिकांश कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आमजन को आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। बजट घोषणा के अनुसार महुआ में आयुर्वेदिक महाविद्यालय के लिए शीघ्र आयुर्वैदिक महाविद्यालय शुरू करने के निर्देश दिए
बैठक में पेयजल और बिजली की समस्याओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। विधायक ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में चल रही पेयजल योजनाओं की जानकारी ली और जहां समस्या है वहां त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। वहीं बिजली आपूर्ति को भी नियमित और सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।
विधायक ने तहसीलदार को तहसील कार्यालय में आम जन के कार्यों को समय पर पूरा करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए  साथ ही समय पर राशन कार्ड नहीं बनाए इंदिरा आवास सहित अन्य जनहित कारी योजनाओं को समय पर पूरा नहीं किए  जाने की शिकायतों को लेकर विकास अधिकारी से भी सवाल किए और व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान विधायक राजेंद्र मीणा  ने पुलिस उपाधीक्षक सहित पुलिस अधिकारियों को महुवा विधानसभा क्षेत्र में लगातार गस्त कर अवैध शराब, जुआ और नशे के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध कार्यों पर सख्ती से रोक लगाई जाए ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सड़क  दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।
विधायक राजेंद्र मीणा ने महुवा शहर में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर चिंता जताते हुए  कहा कि तिराहों और चौराहों पर खड़े रहने वाले ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विधायक ने संबंधित ट्रैफिक पुलिस विभाग के अधिकारियों  को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले करीब एक दर्जन अधिकारियों को  इनमें कृषि उपज मंडी सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी, महिला अधिकारिता विभाग रसद विभाग, वन विभाग, परिवहन विभाग, आबकारी विभाग, सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को बैठक में उपस्थित नहीं रहने पर उपखंड अधिकारी के माध्यम से नोटिस दिलवाकर बैठक में नहीं आने का जवाब मांग कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए

बैठक में उपखंड अधिकारी  मनीषा रेशम, तहसीलदार पी.आर. मीणा, डीएसपी मनोहर लाल मीणा, थाना अधिकारी राजेंद्र मीणा और विकास अधिकारी सुनील कुमार मीणा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा, सहायक अभियंता केसी मीना, सांख्यिकी अधिकारी जगराम मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक ने अंत में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें, अन्यथा सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................