अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वजह से प्रदेश में गर्मी छुट्टी की तारीखों में किया बदलाव

Mar 8, 2026 - 10:46
 0
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वजह से प्रदेश में गर्मी छुट्टी की तारीखों में किया बदलाव

जयपुर (कमलेश जैन) शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में 6 मार्च को शिक्षक संगठनों के प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ संवाद बैठक की। जिसमें नए शैक्षणिक सत्र को 1 अप्रैल से प्रारंभ किए जाने तथा ज्यादा से ज्यादा बच्चों को प्रवेशोत्सव के माध्यम से सरकारी विद्यालय में प्रवेश दिलाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने,  छात्र और शिक्षकों की सुरक्षा सहित शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रदेश में नए शिक्षा सत्र से पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने गर्मी छुट्टी की तारीख घोषित कर दी है।
कम होगी इस बार गर्मी छुट्टी
बताया जा रहा है कि विभाग ने इस साल राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गर्मी छुट्टी 16 मई से 20 जून तक तय किया है। इसके पीछे की वजह बतायी गई है कि इस साल शिक्षण दिवसों को बढ़ाकर 214 दिन किया गया है । इस वजह से गर्मी छुट्टी कम दिनों के लिए होगी। बताया गया है कि छात्रों को ज्यादा पढ़ाई करने का दिन दिया जाएगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की कोशिश की जाएगी।
पहले राजस्थान के स्कूलों में गर्मी छुट्टी 17 मई से 30 जून तक 45 दिन की होती थी। लेकिन इस बार गर्मी छुट्टी के दिनों को सरकार ने कम करने का फैसला किया है और यह 16 मई से 20 जून तक 35 दिन का कर दिया गया है।
21 जून को योग दिवस मनाने में आती थी दिक्कत
 हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते है। इस दिन स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए जाते है, लेकिन गर्मी छुट्टियों के बीच एक दिन शिक्षक और छात्रों के इसमें शामिल होने में परेशानी होती है। अब गर्मी छुट्टी 20 जून तक रख कर इसका समाधान किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है