गजनपुरा में इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम,लोगों ने की शिरकत; रोजेदारों ने की देश में अमन-चैन की दुआ
अंता (शफीक मंसूरी) बारां। रमजान के मुकद्दस महीने के अवसर पर गजनपुरा में अंजुमन इस्लामिया गजनपुरा के सदर हाजी नासिर मिर्जा के निजी आवास पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार कार्यक्रम में गजनपुरा और बारां शहर के सैकड़ों मौजिज लोगों ने शिरकत कर रोजेदारों के साथ इफ्तार किया और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाफिज आरिफ साहब मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव अशरफ देशवाली और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी शामिल हुए।
इफ्तार कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शाहिद कुंडी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरफान अंसारी, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी, एडवोकेट असलम भारती, अंजुमन के नायब सदर व पूर्व पार्षद जाकिर खान, अंजुमन किराया कन्वीनर कलाम खान, पत्रकार मोहम्मद अन्नू ,पूर्व पार्षद अख़लाक़ अंसारी ,हाजी बबलू,राजू भाई कार बाजार ,सलीम भाई अंसारी, अब्बू भाई अंसारी, अनवर भाई, अक्कू भाई, साबिर भाई प्रॉपर्टी, नियाज मोहम्मद, राशिद लोडिंग, कलाम भाई स्टोन वाले, मारूफ लाला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा गजनपुरा क्षेत्र से इरफान पठान, इमरान खान, तोहिद खान, डॉ. साजिद मिर्जा, आबिद मिर्जा, सोहेल मिर्जा, शोएब मिर्जा, शमी मिर्जा, सरहन मिर्जा, सैफुल मिर्जा, सावेज मिर्जा, शहजाद भाई, फिरोज भाई, जुगनू पठान, पप्पन पठान, नासिर पठान, कल्लू भाई, शानू पठान, कालू पठान, सोहेल पठान, बन्नू पठान, राजा पठान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने इफ्तार पार्टी में भाग लिया। इफ्तार के बाद मौलाना हनीफ साहब ने देश में अमन-शांति, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ कराई।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाजी नासिर मिर्जा ने कहा कि रमजान का महीना इंसान को बुराइयों से दूर रहने और अच्छाई की राह पर चलने की सीख देता है। रोजा और नमाज इंसान को गलत कामों से रोकते हैं तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम देते हैं।