यूनेस्को ने किया 51 महिलाओं का सम्मान; महिला सशक्तिकरण में यूनेस्को की भूमिका सराहनीय है: डीवाईएसपी शिल्पा भादविया

Mar 8, 2026 - 19:16
 0
यूनेस्को ने किया 51 महिलाओं का सम्मान; महिला सशक्तिकरण में यूनेस्को की भूमिका सराहनीय है: डीवाईएसपी शिल्पा भादविया

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को लवगार्डन रोड़ स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान, जवाहर फाउण्डेशन द्वारा ‘‘महिला शक्ति सम्मान’’ समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की 51 महिलाओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाली छात्राओं का भी विशेष अभिनन्दन किया गया। 
जिला यूनेस्को एसोसिएशन के सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि डीवाईएसपी शिल्पा भादविया थी। वहीं समारोह की अध्यक्षता स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने की। मुख्य अतिथि भादविया ने समारोह में उपस्थित महिला शक्ति को प्रेरित कर कहा कि हमारे देश व समाज में परिवर्तन के लिए महिलाओं को अपने से संबंधित मुद्दों पर अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे आना होगा, साथ ही मिलकर कार्य करना होगा। महिला सशक्तिकरण में यूनेस्को की भूमिका सराहनीय है। प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी व कहा कि महिलाओं के आगे बढ़ने से ही देश ही उन्नति संभव है। यूनेस्को एसोसिएशन महिला सशक्तिकरण हेतु सदैव कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं आज देश में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। सभी महिलाओं को प्रेरणा लेकर देश की सेवा में आगे आना चाहिए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुवाणा रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने समारोह को संबोधित करते हुए महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी व अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा। माताएं बहने अपने बच्चों को संस्कारित कर समाज को अनमोल सेवायें प्रदान कर रही है। साथ ही अधिकारों का दुरूपयोग न करने की सलाह देते हुए कहा कि महिलाएं आत्म विश्वास को मजबूत रखे, बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करें तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं को रोकने के लिए परिवार में बच्चों को सकारात्मक प्रेरणा दे। समारोह को विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद पूर्व सभापति मधु जाजू, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष मदन खटोड़, जवाहर फाउण्डेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा, फैशन आईकॉन जया चौहान, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल सहित कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
स्वेनी चौधरी व अनाया खमेसरा द्वारा राजस्थान की सभ्यता व संस्कृति को दर्शाते हुए थीम पर प्रस्तुतियां दी गई। जिससे उपस्थित महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। समारोह में शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, सामाजिक संगठनों, सरकारी विभागों सहित खेल-कूद व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 51 महिला प्रतिभागियों का अतिथियों द्वारा मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र भंेट कर उनका विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला यूनेस्को एसोसिएशन की प्रवक्ता मधु लोढा ने किया। 
इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन, नंदकिशोर पारीक, गोवर्धन वेष्णव, ललित लोढा, दिव्या बोरदिया, किरण सेठी, बीजेएस के अध्यक्ष अनिल कोठारी, डॉ. शांतिलाल छापरवाल, रामचन्द्र मून्दड़ा, दिनेश अरोडा, ओम उज्ज्वल, राजेश जीनगर, निर्वतमान अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, लोकेन्द्र पण्ड्या, रोशन गढ़वाल, भूपेन्द्र दत्ता, शंकर लाल गोयल सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................