कुम्हेर कृषि अनुसंधान उपकेंद्र का निदेशक अनुसंधान ने किया निरीक्षण

Mar 11, 2026 - 18:45
 0
कुम्हेर कृषि अनुसंधान उपकेंद्र का निदेशक अनुसंधान ने किया निरीक्षण
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के निदेशक अनुसंधान डॉ. उम्मेद सिंह ने बुधवार को कृषि अनुसंधान उपकेंद्र कुम्हेर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र में संचालित विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों का जायजा लिया।
कृषि अनुसंधान उपकेंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. रामफूल पूनिया ने निदेशक अनुसंधान को केंद्र पर चल रहे गेहूं, सरसों, चना, मसूर तथा जौ आदि फसलों के प्रजनन व स्वदेशी बीज उत्पादन कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही गेहूं, जौ, सरसों व चना पर किए जा रहे विभिन्न अनुसंधान कार्यों तथा नवीन किस्मों के विकास से अवगत कराया।
निदेशक अनुसंधान डॉ. उम्मेद सिंह ने केंद्र पर उत्पादित किए जा रहे उन्नत किस्मों के बीजों की गुणवत्ता बनाए रखने और क्षेत्र के किसानों तक उन्नत तकनीक पहुंचाने के लिए वैज्ञानिकों को निरंतर अनुसंधान कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोलर पंप सेट लगाने तथा जल संरक्षण के लिए पौधों का विस्तार करने की भी बात कही। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपनिदेशक रामनारायण गुप्ता, नरेंद्र चौधरी, आरकेडीवीसी के अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................