डीग: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शक्ति का सम्मान,कलेक्टर ने मेधावी छात्राओं और उत्कृष्ट महिला कार्मिक सम्मानित

Mar 8, 2026 - 18:25
Mar 9, 2026 - 08:20
 0
डीग: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शक्ति का सम्मान,कलेक्टर ने मेधावी छात्राओं और उत्कृष्ट महिला कार्मिक सम्मानित

डीग। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की प्रतिभाओं और समर्पित महिला कार्मिकों के सम्मान की गूंज रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर उत्सव कौशल और विशिष्ट अतिथि एडीएम राजकुमार कस्वां रहे।

कलेक्टर ने छात्राओं से पूछा- "क्या है भविष्य का लक्ष्य?" समारोह के दौरान जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने एक अभिभावक की तरह जिले की मेधावी बालिकाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से 10वीं और 12वीं कक्षा की टॉपर छात्राओं से उनके करियर लक्ष्यों और विषयों के चुनाव पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे करियर संबंधी किसी भी मार्गदर्शन के लिए निसंकोच उनके कार्यालय आ सकती हैं।

पन्नाधाय पुरस्कार और मेधावी सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों को पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान पुरस्कार 2025-26 से नवाजा गया। इनमें साथिन ममता रानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा पाराशर, सहायिका सुशीला और आशा सहयोगिनी फरजीना शामिल रहीं। साथ ही साथिन वर्ग में श्यामवती, रेणु चौधरी, तुलसा बाई सेन और गुड्डी को भी प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।

शिक्षा के सितारों का अभिनंदन शैक्षणिक क्षेत्र में परचम लहराने वाली 10वीं की 10 छात्राओं (चंचल, शीतल, निहारिका, तन्वी, तनुश्री, रितु, जानवी, साक्षी, गायत्री व मोनल) और 12वीं की 9 टॉपर छात्राओं (प्रगति, चंचल, रश्मि, समीक्षा, भूमिका, लावन्या, खुशी, सोनिया व छवि) को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी लखपत गुर्जर और ललित तिवारी ने भी अपने विचार रखे और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों की सराहना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................