संगम विश्वविद्यालय में विज्ञान दिवस ‘Scintia-2026’ का भव्य आयोजन

Mar 9, 2026 - 09:16
 0
संगम विश्वविद्यालय में विज्ञान दिवस ‘Scintia-2026’ का भव्य आयोजन

भीलवाड़ा  (राजकुमार गोयल) संगम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर “Scintia-2026” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस वर्ष कार्यक्रम की थीम“Women in Science: Catalysing Viksit Bharat–2047”रही, जिसका उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की वैज्ञानिक भूमिका ।कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो-वाईस चांसलर प्रो.मानस रंजन पाणिग्रही उपस्थित रहे। उनके साथ प्रो.आलोककुमार भी मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि प्रो.पाणिग्रही नेविज्ञानदिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का संदेशदिया।रजिस्ट्रार डॉ आलोककुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए विद्यार्थियों में शोध के प्रति गहरा लगाव, वैज्ञानिक सोच तथा टेम्परामेंट माइंड का होना अत्यंतआवश्यकहै। उन्होंने छात्रों को जिज्ञासु, तार्किक और अनुसंधान उन्मुख बनने के लिए प्रेरित किया।विभाग की  डीन प्रोफेसर गुणमाला गुगालिया ने अपने विचारव्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसितभारत” के सपने को साकार करने में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की समान भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, कल्पना चावला तथा टेसी थॉमस जैसी प्रेरणादायी महिलाओं केउदाहरण प्रस्तुत करते हुए छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में पोस्टर प्रतियोगिता में ज्योतिका एवं समूह (एम.एससी. द्वितीय सेमेस्टर, जियो इन्फॉर्मेटिक्स) प्रथम तथा आकांक्षा विजयवर्गीय द्वितीय स्थान पर रहीं। लाइव प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में चंचल मीणा एवं समूह प्रथम (बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर) तथा रघुनाथ चित्रकार एवं समूह द्वितीय स्थान (एम.एससी. द्वितीय सेमेस्टर, जियोइन्फॉर्मेटिक्स) पर रहे।क्विज प्रतियोगिता में केशव टेलर एवं समूह प्रथम तथा दिव्यांशी सोनी एवं समूह द्वितीय स्थान पर रहे।
इस कार्यक्रम में बी.एससी .एवं एम.एससी .के सभी विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक  भागलिया। प्रतियोगिताओं का समन्वयन डॉ. पंकज सेन, डॉ. श्वेता बोहरा, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. शाहदाब हुसैन, डॉ. रीना मोदी, डॉ. किशोर सिंह, डॉ.विक्रम भाटी एवं डॉ.निरमा धाकड़ द्वारा किया गया।  कार्यक्रम का संचालन बी.एससी. छठे सेमेस्टर की छात्रा खुशी जैन ने  किया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है