दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हुई जीत का जश्न मनाया रामगढ़ में

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा की हुई प्रचंड जीत की खुशी में रामगढ़ क्षेत्र के भाजपाइयों में दौड़ी खुशी की लहर इस खुशी में रामगढ़ कस्बे में खेल मैदान के समीप विधायक सुखवंत के कार्यालय के बाहर मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी के नेतृत्व में और जगह जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए लड्डू बांट एक दूसरे का मुंह मीठा करा खुशी का किया इजहार।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी,पूर्व सरपंच देवेंद्र दत्ता, सतीश यादव, बलि प्रजापत, राजकुमार कश्यप, प्रवीण सैनी, शशिकांत शर्मा, योगेश शर्मा, नवीन यादव, प्रीत सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।






