बाल मित्र ग्रामों में विश्व महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
महिलाओं को संवैधानिक अधिकारों और सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी

नारायणपुर :( 8 मार्च/भारत कुमार शर्मा) कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा संचालित बाल मित्र ग्राम गढ़ी,डेरा,गुवाड़ा हनुमान, मालूताना एवं नांगलबानी, में विश्व महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 190 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, सुरक्षा उपायों, स्वास्थ्य, स्वच्छता और राजकॉप सिटीजन ऐप की जानकारी दी गई। महिला मंडल उपाध्यक्ष संतोष देवी और युवा मंडल सदस्य कृष्णा सहित अन्य वक्ताओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे अन्य महिलाओं को जागरूक करेंगी और किसी भी हिंसा या शोषण का डटकर मुकाबला करेंगी। बाल मित्र ग्राम कार्यकर्ताओ के द्वारा राजकॉप सिटीजन ऐप के ‘नीड हेल्प’ फीचर की उपयोगिता की जा जानकारी दी गई, जिससे महिलाएं आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इस दौरान संतोष देवी, विमला देवी, कृष्णा देवी, मीनाक्षी देवी, ममता देवी, गोठी देवी, खामोशी देवी, राधा देवी, सुमन देवी, कमली देवी, अनीता देवी, माया देवी, किरण देवी, रेशमी देवी सहित बाल मित्र ग्राम कार्यकर्ता मौजूद रहे।






