महंगाई की मार से फीकी पड़ी दीपोत्सव की मिठास और रौनक, आसमान छू रहे चीनी, प्याज और तेल के दाम
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कल 8 नवंबर को दीपावली का त्यौहार है। लेकिन इस साल की दिवाली लोगों की जेब पर काफी ज्यादा भारी पड़ रही है। क्योंकि दिवाली के मौके पर लोगों पर जो महंगाई की मार पड़ी है उससे हर कोई हैरान- परेशान है। चीनी के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहें हैं, जबकि सरकार भी इसे कंट्रोल करने के लिए तमाम कोशिशें कर रही हैं.
वहीं प्याज, सरसों का तेल और दाल भी अपने तेवर कम करने को तैयार नहीं हैं। जिसके चलते दिवाली की रौनक और मिठास दोनों की कम होती दिख रही है।
चीनी के दाम नहीं हो रहे कंट्रोल
त्यौहारों का मौसम शुरू होते ही सबसे पहले चीनी के दामों में तेजी दिखी थी। जिसके कारण त्यौहारों की मिठास फीकी होने लगी। सरकार ने भी इसे कंट्रोल करने की तमाम कोशिशें की, लेकिन अब तक भी इसके रेट्स कंट्रोल नहीं हो पाए। हाल ही में डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स के आंकड़ों के अनुसार 6 नवंबर को चीनी का रेट 60.22 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. जबकि एक साल पहले चीनी की कीमत 29.31 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
इसके अलावा उपखंड क्षेत्र में चीनी की कीमत ₹60 से65 र रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। जिसके कारण लोगों के घरों में भी दिवाली की मिठास फीकी पड़ती दिख रही है। क्योंकि चीनी के दाम बढ़ने की वजह से बाजार में बिकने वाली मिठाईयों की कीमतें भी बढ़ रही हैं।
प्याज ने रुलाया
प्याज की कीमतें भी पिछले कुछ महीनों से बढ़ती हुई ही नजर आ रही हैं। मौसम की मार का प्याज की कीमतों पर असर पड़ा है। डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों 1 किलो प्याज की कीमत 53.99 रुपये है. जबकि पिछले साल प्याज की कीमत 27.05 रुपये थी।
तेल की कीमतें भी बढ़ीं
प्याज और चीनी के सरसों का रेट भी इस समय कई इलाकों में 8000 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। जिसके कारण सरसों के तेल की कीमत भी बढ़ती हुई नजर आ रही है।सरसों का तेल 210.03 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा था। जबकि एक महीना पहले ही इसका रेट 203.43 रुपये था।
इतना ही नहीं बल्कि एक साल पहले सरसों के तेल का दाम 187.70 रुपये प्रति किलो था. इसके अलावा मूंगफली का तेल 212.67 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. सोयाबीन का तेल भी 168.88 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इनके रेट भी पिछले साल की तुलना में तेजी से बढ़ गए हैं।
दाल की कीमतों ने दिखाए तेवर
त्यौहारों के सीजन में दाल की कीमतों ने भी तेवर दिखाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार अरहर की दाल भी 150 अरहर की दाल 153 रुपये किलो मिल रही है। चना दाल 103 रुपये किलो मिल रही है। उड़द दाल 143 रुपये प्रति किलो बिक रही है। पिछले साल के मुकाबले इन दालों की कीमत में भी काफी इजाफा हुआ है।
त्यौहार के मौसम में इस तरह से कीमतों का बढ़ना आम जनता के लिए किसी बोझ से कम नहीं है। त्यौहारों में वैसे भी खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली इन चीजों की कीमतें बढ़ने से लोग काफी परेशान हैं।

