महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने जनता को सौंपी नई 108 एम्बुलेंस, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Nov 6, 2026 - 18:53
 0
महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने जनता को सौंपी नई 108 एम्बुलेंस, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

महुवा (दौसा/ अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय जिला अस्पताल में क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मीणा ने एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम के दौरान नई 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर आमजन की सेवा के लिए रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

  • आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी गति

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि 108 एम्बुलेंस आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनके अनमोल प्राण बचाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि महुवा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बनाया जाए, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर बेहतर इलाज मिल सके।

इस कार्यक्रम में महुवा नगर पालिका चेयरमैन विनीत बंसल, महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष व पत्रकार अवधेश अवस्थी, प्रवीण शर्मा, BCMHO महुवा डॉ. रोहित शर्मा, PMO डॉ. दिनेश मीना सहित चिकित्सा विभाग का मेडिकल स्टाफ, स्थानीय सरपंचगण, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................