भरतपुर : सरपंच प्रत्याशी 15 दिन में जमा कराएं चुनावी खर्च का पूरा ब्यौरा, मूल वाउचर देना अनिवार्य
बयाना, नदबई, भुसावर और वैर पंचायत समितियों के सभी प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन प्रशासन की अपील
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 5 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत बयाना, नदबई, भुसावर एवं वैर पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को अपने चुनावी खर्च का लेखा-जोखा निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत करना होगा। चुनाव परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर चुनाव व्यय का पूरा विवरण जमा कराना अनिवार्य है।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी प्रत्याशियों को निर्धारित प्रपत्र-क में चुनाव व्यय का संपूर्ण ब्यौरा मूल वाउचर सहित संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में प्रत्याशियों को चुनाव व्यय का विवरण भरने के लिए निर्धारित प्रपत्र-क उपलब्ध करवाया जा चुका है।
उन्होंने बयाना, नदबई, भुसावर एवं वैर पंचायत समितियों के सरपंच पद के सभी प्रत्याशियों से अपील की है कि वे अपने चुनावी खर्च का पूर्ण एवं सही विवरण तैयार कर निर्धारित समयसीमा में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय स्तर पर गठित लेखा दल को जमा करवाना सुनिश्चित करें।

