नगर परिषद ने चलाया आतिशबाजी के खिलाफ अभियान, 2400 रूपये का किया चालान

Nov 6, 2026 - 18:45
 0
नगर परिषद ने चलाया आतिशबाजी के खिलाफ अभियान, 2400 रूपये का किया चालान

खैरथल (हीरालाल भूरानी) NCR क्षेत्र में GRAP (ग्रेप) की पाबंदी और माननीय न्यायालय के आदेशों की पालना तथा जिला कलक्टर के निर्देशों के क्रम में खैरथल नगर परिषद प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान की सूचना मिलते ही अवैध रूप से पटाखे बेच रहे व्यापारियों में हड़कंप मच गया और वे अपना सामान समेटकर मौके से रफूचक्कर हो गए।

  • कार्रवाई और अधिकारियों की टीम

नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अभियान के तहत परिषद की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है। टीम में सहायक अभियंता भूपेंद्र गुर्जर, कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल वर्मा, सफाई निरीक्षक हवासिंह और मनोज कुमार को शामिल कर बाजार में निरीक्षण के लिए भेजा गया।

  • निरंतर जारी रहेगा अभियान

निरीक्षण के दौरान मौके पर कार्रवाई करते हुए 2,400 रुपये के चालान काटे गए और भविष्य में आतिशबाजी न बेचने के लिए सख्त हिदायत देते हुए पाबंद किया गया। आयुक्त शर्मा ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान दीपावली तक निरंतर जारी रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................