चौरीचौरा को 59.44 करोड़ के ROB की सौगात, 287 करोड़ से अधिक की 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Nov 1, 2026 - 19:27
 0
चौरीचौरा को 59.44 करोड़ के ROB की सौगात, 287 करोड़ से अधिक की 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

चौरीचौरा (गोरखपुर/ शशि जायसवाल)। दीपावली और छठ पर्व से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौरीचौरा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात दी। रविवार को भोपा बाजार में 59.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रेल उपरिगामी सेतु (ROB) का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 287 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने चौरीचौरा स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चौरीचौरा की ऐतिहासिक धरती ने देश को गौरवशाली पहचान दी है। शहीद बंधू सिंह सहित यहां के वीर बलिदानियों के त्याग और साहस को याद रखना हर भारतीय का नैतिक दायित्व है।

ROB से जाम की समस्या होगी दूर
मुख्यमंत्री ने कहा कि चौरीचौरा-भोपा बाजार-मुंडेरा बाजार-सोनबरसा मार्ग पर समपार संख्या 147-बी के ऊपर बने रेल ओवरब्रिज से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से निजात मिलने के साथ ही आवागमन आसान होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि यह पुल केवल यातायात सुविधा नहीं, बल्कि चौरीचौरा के शहीदों के सम्मान का प्रतीक भी है। पुल पर चौरीचौरा कांड के 19 बलिदानियों की गाथा और उनके चित्रों को स्थान देकर उनके बलिदान को यादगार बनाया गया है।

लाभार्थियों और किसानों को मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और स्वीकृति-पत्र वितरित किए। वहीं, प्रगतिशील किसानों को बीज किट एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सरकार की योजनाओं के माध्यम से आम लोगों और किसानों को लाभ पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

विपक्ष पर मुख्यमंत्री का हमला
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहा है, वहीं केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।सपा के पूर्व शासनकाल पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में माफिया का प्रभाव था और बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। वर्तमान सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है तथा प्रदेश विकास और सुरक्षा की दिशा में आगे बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग अपने जीवनकाल में परिजनों को सम्मान नहीं दे पाते, वे महापुरुषों और शहीदों का सम्मान क्या करेंगे। 

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, राज्यसभा सांसद संगीता यादव, सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री विनोद राय, ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बेचन राम सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ROB के लोकार्पण से चौरीचौरा, भोपा बाजार, मुंडेरा बाजार और सोनबरसा क्षेत्र के लोगों को यातायात की बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है