महुवा और मंडावर में दीपोत्सव की धूम: विधायक राजेंद्र मीणा और चेयरमैन विनीत बंसल ने शहरवासियों से मिलकर दी दीपावली की शुभकामनाएं

Nov 6, 2026 - 18:58
 0
महुवा और मंडावर में दीपोत्सव की धूम: विधायक राजेंद्र मीणा और चेयरमैन विनीत बंसल ने शहरवासियों से मिलकर दी दीपावली की शुभकामनाएं

महुवा (दौसा/ अवधेश अवस्थी) पंच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के पावन अवसर पर महुवा विधानसभा क्षेत्र में आत्मीयता और सौहार्द का अनूठा नजारा देखने को मिला। महुवा विधायक राजेंद्र मीणा और नगर पालिका चेयरमैन विनीत बंसल ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ महुवा व मंडावर शहर के मुख्य बाजारों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आमजन से घर-घर व दुकान-दुकान जाकर पारंपरिक 'रामा-श्यामा' की और दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने शहरवासियों से मुलाकात कर इस पर्व को आपसी भाईचारे, हर्षोल्लास और पारंपरिक तरीके से मनाने का आह्वान किया।

  • जनता का स्नेह पाकर अभिभूत हुए विधायक

जनसंपर्क के दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा, "आप सभी का स्नेह, आत्मीयता एवं अपनापन पाकर मन अभिभूत हुआ है। ईश्वर से कामना है कि दीपोत्सव का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार करे।"

इस जनसंपर्क और रामा-श्यामा कार्यक्रम के दौरान हरदयाल मीणा, महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष व पत्रकार अवधेश अवस्थी, डॉ. माधव खंडेलवाल, प्रवीण शर्मा, दिनेश मीणा, पार्षद खेमचंद किवाड़िया, दिनेश बंसल, पार्षद भावेश शर्मा, पार्षद प्रेम साहू, बलराम पावटा, राहुल अवस्थी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................