11000 विधुत लाईन से करंट झुलस गया युवक
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के मुगस्का में एक युवक 11000 की लाइन से छू जाने से गंभीर रूप से झुलस गया जिनको उपचार के लिए अलवर के जिला अस्पताल लाया गया।
घटना की जानकारी देते हुए घायल युवक शेर सिंह ने बताया वह निवासी रुंध शाहपुरा करने वाला है। जो अलवर शहर में खाद भरने के लिए आया था तभी 11000 की लाइन नीचे होने की वजह से उससे वह टच हो गया और गंभीर रूप से झुलस गया जिनको उपचार के लिए अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया फिलहाल युवक की स्थिति सामान्य है और उसकी पीठ झुलसी है। उसका इलाज अलवर के जिला अस्पताल में चल रहा है।


