कृष्ण रुक्मणी विवाह पर महिलाओं ने गाए मंगल गीत, महायज्ञ एवं कथा के आयोजन में विधायक कांति प्रसाद मीणा ने भी लिया भाग

May 7, 2025 - 17:59
 0
कृष्ण रुक्मणी विवाह पर महिलाओं ने गाए मंगल गीत, महायज्ञ एवं कथा के आयोजन में विधायक कांति प्रसाद मीणा ने भी लिया भाग

सकट क्षेत्र के जोनेटा गांव स्थित मंशा माता मंदिर पर क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना के लिए मनसा माता ग्राम विकास समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से चल रहे पंच कुंडीय शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान बुधवार को कृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग हुआ। कथा के दौरान कथा प्रवक्ता प्रवीण दामोदर यति महाराज ने कहा कि भगवान प्रेम के भूखे होते हैं। भागवत श्रवण से मनुष्य के सभी मनोरथ सहज ही पूर्ण हो जाते हैं। ईश्वर की भक्ति में ही शक्ति निहित है। उन्होंने महारास गोपी विरह किशोरी उद्व मिलन कृष्ण रुक्मणी विवाह आदि के प्रसंगों का वर्णन किया। कृष्ण रुक्मणी विवाह में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर कन्यादान किया। महिलाओं ने बधाई व मंगल गीत गाए। भगवान श्री कृष्ण रुकमणी जी के जयकारों से संपूर्ण वातावरण धर्ममय हो गया। वही मंदिर परिसर में बनी यज्ञशाला की यज्ञ वैदीयो में यज्ञाचार्य पं रामबाबू शास्त्री ने यजमानों से वैदिक मंत्रोचार के बीच आहुतियां दिलवाई। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष लल्लू राम शर्मा व संरक्षक डॉ गिरवर सिंह राठौड़ ने बताया कि भागवत कथा के आयोजन में थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीणा ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात्रि 9 से कृष्णा एंड पार्टी हाथरस मथुरा के कलाकारों के द्वारा राजा हरिश्चंद्र नाटक मंचन किया जाएगा वहीं महायज्ञ एवं कथा का समापन पूर्णाहुति व भंडारे के साथ शुक्रवार को होगा। 

  •  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................