शादी के ढाई माह बाद विवाहिता की मौत, दहेज में कार की मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने कर दी हत्या: पति है शराब का आदि

बहरोड़ (मयंक जोशीला) शादी के ढाई महीने बाद 19 वर्षीय विवाहिता की सुसराल में संदिग्ध मौत हो गई। पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्विफ्ट कार की मांग पूरी न होने पर बेटी को जान से मार दिया गया। बहरोड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिता राजपाल सिंह (56), निवासी मंडलाना, तहसील नारनौल (हरियाणा) ने बहरोड़ थाने में दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी सानिया राज की शादी 18 फरवरी 2025 को गांव मुड़िया खेड़ा, बहरोड़ निवासी सुनील यादव पुत्र देवदत्त यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। उन्होंने शादी में 30 लाख रुपए किए थे।
शादी के एक महीने बाद शुरू हुआ था अत्याचार
राजपाल सिंह ने बताया कि शादी के बाद एक महीने तक सब ठीक रहा, लेकिन इसके बाद सानिया को दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। पति सुनील यादव, ससुर देवदत्त यादव, सास खामोश देवी और ननद प्रिया बार-बार स्विफ्ट कार की मांग करने लगे। वे कहते थे-हमने अपनी बेटी को कार दी है, तुम भी दो।






