पीलाजोड़ा आश्रम पर यज्ञ को लेकर 1 जून को आयोजित होगी विशाल धर्म सभा

ब्रह्मापीठाधीश्वर स्वामी श्री राम रतन देवाचार्य महाराज डाकोर धाम गुजरात के साथ क्षेत्रीय संत भी रहेंगे मौजूद

May 30, 2025 - 12:06
 0
पीलाजोड़ा आश्रम पर यज्ञ को लेकर 1 जून को आयोजित होगी विशाल धर्म सभा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) नीमकाथाना के नजदीक नापावाली के पास संतों की तपोस्थली पीलाजोड़ा आश्रम पर 12 जून से आयोजित होने वाले 108 कुंड श्रीराम महायज्ञ को लेकर 1 जून को सायंकाल 4:00 बजे आश्रम परिसर पर एक विशाल धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा l यज्ञ के आयोजक श्री श्री 108 श्री मोहन दास महाराज एवं यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जून रविवार को आयोजित होने वाली विशाल धर्म सभा में ब्रह्मा पीठाधीश्वर स्वामी श्री रामरतन देवाचार्य महाराज डाकोरधाम गुजरात के साथ-साथ क्षेत्रीय संत महंत में मौजूद रहेंगे l यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन कार्यकर्ताओं के पास यज्ञ की जो रशीदे हैं और उनके पास जो राशि संग्रहण हुई है वह जल्दी से जल्दी कार्यालय में जमा करवा दें ताकि आगे की तैयारी की जा सके l जिन कार्यकर्ताओं के पास यज्ञ की रशीदे हैं और उनके पास जो राशि संग्रहण हुई है वह 1 तारीख को आयोजित होने वाली धर्म सभा के दौरान यज्ञ लेखा जोखा समिति को जमा करवा दें l  ताकि यज्ञ की सामग्री समय पर खरीदी जा सके l यज्ञ आयोजक श्री श्री 108 श्री मोहनदास महाराज एवं नरसी दास महाराज ने आश्रम परिसर में चल रहे यज्ञशाला एवं अन्य कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए l भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम 4:00 बजे पीला जोहड़ा आश्रम पर आयोजित होने वाली विशाल धर्म सभा में अधिक से अधिक श्रद्धालु भाग ले एवं यज्ञ समिति के कार्यकर्ता भी पहुंचे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................