शहीद राजसिंह बिजारणिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की हालत खस्ता ,जन जागृति संस्थान के सदस्यों ने विधायक व उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
खेतड़ी तहसील के ग्राम नवरंगपुरा में स्थित शहीद राजसिंह बिजारणिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में होने के कारण जन जागृति संस्थान नवरंगपुरा के जागृति संस्थान के अध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना के नेतृत्व में खेतड़ी विधायक एवं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया है l
ज्ञापन में लिखा गया है कि बरामदा नया बनवाया जाए एवं भवन की पूरी छत आईसीसी की नई बनवा जाए ताकि विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कोई किसी तरह की परेशानी ना हो l ज्ञापन में आगे लिखा गया है की छत RCC की डलवाई जाए lज्ञापन में यह भी लिखा हुआ है कि बरामदा गिरने वाली स्थिति में खड़ा है l अगर बरामदा व भवन नया नहीं बनवाया गया तो विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों को जान माल का नुकसान हो सकता है l इस दौरान जागृति संस्थान के अध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना, मातादीन सिराधना, उप सरपंच चौथु राम, कैप्टन महेश बिजारणिया ,राकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे l


