निक्षय मित्र बने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी, मरीजों को दिये पोषण किट
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत मकराना उपखण्ड के ग्राम बेसरोली में शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाते हुए चिन्हित टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित किये गये। चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूखसार बानो ने बताया कि पोषण किट वितरण के साथ मरीजों को मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सहयोग भी उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके उपचार की प्रक्रिया और सरल हो सके।