तखतगढ़ नगर पालिका: 'सेवा सेतु अभियान 2026' में समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ निस्तारण, 284 प्रकरणों का समाधान

Oct 14, 2026 - 20:15
 0
तखतगढ़ नगर पालिका: 'सेवा सेतु अभियान 2026' में समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ निस्तारण, 284 प्रकरणों का समाधान

तखतगढ़ (पाली) बरकत खां: राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका तखतगढ़ द्वारा आयोजित ‘सेवा सेतु अभियान 2026’ शिविर के तहत विभिन्न प्रशासनिक एवं जनसमस्याओं से जुड़े प्रकरणों का हाथों-हाथ निस्तारण कर आमजन को बड़ी राहत प्रदान की गई। पालिका अध्यक्ष श्रीमती जयश्री नामा तथा अधिशासी अधिकारी (EO) महेंद्र कुमार बंजारा के कुशल निर्देशन में वार्ड संख्या 01 से 25 तक के नागरिकों के लिए इस विशेष अभियान का संचालन किया गया, जिसमें कुल 284 प्रकरणों का त्वरित समाधान किया गया।

सफाई और डीडीटी पाउडर का छिड़काव अभियान के दौरान स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत सभी 25 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थानों व नालियों में डीडीटी (DDT) पाउडर का छिड़काव कराया गया।

इन प्रमुख योजनाओं व मामलों का हुआ मौके पर समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न श्रेणियों के कुल 284 मामलों को निस्तारित किया:

  • भूमि पट्टा प्रकरण: धारा 69ए के तहत प्राप्त 9 में से 4 तथा 90ए के तहत 5 में से 3 पट्टा आवेदनों का निस्तारण।

  • पंजीयन व संशोधन (50 प्रकरण): जन्म प्रमाण पत्र के 12, मृत्यु प्रमाण पत्र के 06, विवाह पंजीयन के 07 तथा जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन के 25 मामलों का मौके पर समाधान।

  • पीएम आवास योजना: तृतीय किस्त (₹1,00,000) के 15 तथा द्वितीय किस्त (₹50,000) के 12 लाभार्थियों के प्रकरण स्वीकृत व निस्तारित।

  • पीएम स्वनिधि योजना: प्रथम किस्त (₹15,000) के 9 तथा द्वितीय किस्त (₹25,000) के 3 रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को राहत।

  • नागरिक व निकाय सेवाएं: नाम हस्तांतरण के 09, स्ट्रीट लाइट मरम्मत की 28 शिकायतें, सफाई संबंधी 32 शिकायतें, जन आधार संशोधन के 43 प्रकरण, बिजली NOC के 15, ऊर्जा विभाग के 15 तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 06 वार्षिक सत्यापन प्रकरण निस्तारित किए गए।

  • अमानत राशि वापसी: नगर निकाय चुनाव 2026 से संबंधित अमानत राशि वापसी के 55 आवेदनों का निस्तारण किया गया।

बुनियादी ढांचे व सुरक्षा पर विशेष ध्यान शिविर अवधि के दौरान शहरी क्षेत्र में जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया गया, क्षतिग्रस्त नालियों, फेरो-कवर व मैनहोल की मरम्मत कराई गई तथा आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया। शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए नागरिकों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया।

इस अवसर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतनलाल सांखला, कनिष्ठ सहायक गोपाराम चौहान, कनिष्ठ सहायक चंद्रवीर सिंह सहित पालिका के स्थानीय पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................