साइकिल मैन मुकेश कुमावत विश्व साइकिल दिवस और पर्यावरण दिवस पर 650 किमी की साइकिल यात्रा हेतु भीलवाड़ा से हुए रवाना गुरला में स्वागत

Jun 3, 2025 - 04:01
 0
साइकिल मैन मुकेश कुमावत विश्व साइकिल दिवस और पर्यावरण दिवस पर 650 किमी की साइकिल यात्रा हेतु भीलवाड़ा से हुए रवाना गुरला में स्वागत

गुरला (बद्रीलाल माली) भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य वीरता और सैनिकों के जज्बे से स्वप्रेरित होकर भीलवाड़ा साइकिल क्लब के साइकिल मैन मुकेश कुमावत ने "फिट इण्डिया-फिट भीलवाड़ा", पर्यावरण संरक्षण, उत्तम स्वास्थ और आमजन को साइकिल गतिविधि के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भीलवाड़ा से गुरु शिखर माउण्ट आबू तक एवं वहाँ से पुनः भीलवाड़ा तक की 650 किलोमीटर की साईकिल यात्रा हेतु आज भीलवाड़ा से रवाना हुए।
यह जानकारी देते हुए भीलवाड़ा साइकिल क्लब के प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस की पूर्व संध्या पर साइकिल मैन कुमावत को आज शाम 5:30 बजे स्थानीय यूआईटी के मुख्य द्वार से समाजसेवी तिलोकचंद छाबड़ा, यूआईटी के एसई योगेश माथुर, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष मदन खटोड़ ने हरी झंडी देकर रवाना किया। 
मुकेश कुमावत को प्राकृतिक कुल्हड़ ग्रुप के भूपेंद्र मोगरा द्वारा स्वास्थ किट भेंट की गई। भीलवाड़ा शहर की सीमा पर स्थित सड़क सुरक्षा और परिवहन विभाग कार्यालय की ओर से डीटीओ रामकिशन चौधरी और युनुस खान द्वारा भी कुमावत का माला पहना कर स्वागत किया गया और उनकी सफल यात्रा की कामना की गई।
इस अवसर पर साइकिल क्लब के राजकुमार अजमेरा, अरुण संतोष मुछाल, सुरेश बंब, सोम शर्मा, रामचंद्र मूंदड़ा, धर्मेंद्र खटोड़, रघुबीर कुमावत, महेश टांक, यश झुरानी,  गोपी पाटोदिया, पुनीत सोमानी, नक्षत्र कुमावत आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित जन को संबोधित करते हुए तिलोकचंद छाबड़ा, योगेश माथुर, मुकेश कुमावत ने नियमित साइकिल चलाने को स्वास्थ और पर्यावरण की दृष्टि से लाभकारी बताते हुए नियमित साइकिल चलाने को प्रेरित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................