गुवाड़ा राड़ी में चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम:2.65 लाख रूपये नगद एवं करीब 40 लाख रूपये की नगदी चोरी,अलवर से एफएसएल टीम, साइबर सेल व अन्य टीमें मौके पर पहुंची

Jun 17, 2025 - 12:18
 0
गुवाड़ा राड़ी में चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम:2.65 लाख रूपये नगद एवं करीब 40 लाख रूपये की नगदी चोरी,अलवर से एफएसएल टीम, साइबर सेल व अन्य टीमें मौके पर पहुंची

गोलाकाबास/किशोरी  (रितीक शर्मा)  कस्बे के समीपवर्ती ग्राम पंचायत अजबगढ़ के अधीनस्थ गाँव गुवाड़ा राड़ी में तीन घरों एवं गुवाड़ा बिरकड़ी में 2 घरों में रविवार देर रात्रि एवं सोमवार अल सुबह  चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया व  करीब 2.65 लाख रूपये नगद एवं करीब 40 लाख रूपये की नगदी चुराकर ले गए। जिसके बाद अलवर से एफएसएल टीम, साइबर सेल व अन्य टीमें भी मौके पर पहुंची एवं घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। गुवाड़ा राड़ी में तीन भाईयों पूरण मल, ग्यारसी लाल, गोधाराम के घर में घुसकर तीन अलग अलग कमरों में ताले तोड़कर करीब 2 लाख की नगदी एवं 30  लाख रूपये  से अधिक लागत के  सोने- चांदी के गहने व आभूषण चोरी कर ले गए।

इस संदर्भ में पूरण मल मीना ने प्रतापगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। गुवाड़ा राड़ी में पूरण मल के घर के बाहर ख़डी पिकअप के तार काट दिए व घर के बाहर खड़ी बाइक को कैंपर गाड़ी में डाल लिए। इस दौरान  टॉयलेट करने के लिए उठी  महिला काली देवी को चोर कट्टे में सामान डालकर ले जाते नजर आए तो चोर कैम्पर गाड़ी को स्टार्ट करके भाग गए व बाद में चोर बाइक को गुवाड़ा बिरकड़ी में पानी के नाले में बाइक को डाल गए। वहीं दूसरी तरफ गाँव गुवाड़ा बिरकड़ी में चोर  कैलाश चंद मीना एवं रामखिलाडी मीना के घर के पीछे से जंगले तोड़कर अंदर घुसे एवं 65 हजार की नगदी व करीब 10 लाख रूपये की लागत के सोने- चांदी गहने व आभूषण चुराकर ले गए। इस संदर्भ में कैलाश चंद मीना एवं राम खिलाड़ी मीणा ने  प्रतापगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। अलग-अलग स्थानों  पर घटी चोरी की घटनाओं के बाद  सोमवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हुए। ग्रामीणों की सूचना के बाद स्थानीय थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीना भी मौक़े पर पहुंचे व ग्रामीणों एवं प्रतापगढ़ थानाधिकारी राजेश कुमार मीना से वार्ता की जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों के साथ थानागाजी विधायक कांति प्रसाद अजबगढ़ पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस पुलिस उपाधीक्षक महावीर सिंह भी मौक़े पर पहुंचे  व विधायक कांति प्रसाद एवं ग्रामीणों से वार्ता की एवं 5 दिन में मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया व काफी समझाइश के बाद करीब 2 घंटे बाद धरना समाप्त किया। इस दौरान अजबगढ़ सरपंच उगन्ता देवी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश मीणा, मुकेश मुहाना, हनुमान मीना, पूर्व सरपंच हरिशचंद मीना,श्याम लाल मीना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................