पुलिस मुठभेड मे 45 हजार का ईनामी गौतस्कर पिता,पुत्र गिरफ्तार- दो फरार की तलाश
मेवात के पहाड़ी थाने का कुख्यात 45 हजार का ईनामी गौतस्कर हासम उर्फ काडा को स्पेशल टीम ने पहाडी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस व गौतस्करो के बीच जमकर फायरिंग हुई है।जिसमे पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए है। दो पुलिस कर्मीे चोटिल,पुलिस गाडी क्षतिग्रस्त हो गई है। जबकि दो गौतस्कर भाग जाने मे सफल हो गए है।जिनकी पुलिस तलाश करने मे जुटी है।

पहाड़ी (डीग) मेवात के पहाड़ी थाने का कुख्यात 45 हजार का ईनामी गौतस्कर हासम उर्फ काडा को स्पेशल टीम ने पहाडी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस व गौतस्करो के बीच जमकर फायरिंग हुई है।जिसमे पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए है। दो पुलिस कर्मीे चोटिल,पुलिस गाडी क्षतिग्रस्त हो गई है। जबकि दो गौतस्कर भाग जाने मे सफल हो गए है।जिनकी पुलिस तलाश करने मे जुटी है। गौतस्करी की क्यूआरटीम नम्बर-2 के सब इन्सपेक्टर वीरेन्द्र सिह ने आसूचना के आधार पर अपनी टीम के कास्टेबल परसराम गूर्जर सहित अन्य के साथ पहाड़ी थाने पहुचे। जहॉ से पहाडी के थाना प्रभारी योगेन्द्र सिह राजावत को मय पुलिस जाप्ते के साथ कनवाडी गांव की तरफ दबिश दी।लोैकेशन के आधार पर फतेहपुर गांव से रावल का बांध पर पुलिस ने गौतस्करो की घेराबंदी कर घेर लिया। जहॉ पुलिस को देख गौतस्करो ने फायरिंग शुरू कर दी। चार गोतस्करो की सख्या बताई गई है।जिसपर पुलिस को भी अपने बचाव में फायरिंग करनी पडी।जिसमे ईनामी गौतस्कर काडा उसका बेटा आशिक घायल हो गए है। जबकि दो जने फरार हो गए हेै।
ये हुए घायल - जिसमे गौतस्करो में भागते हुए काडा ऊर्फ हासम को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके साथ उसका बेटा आशिंक भी पकडा गया है। कासम व सददाम नाम के गौतस्कर फांयरिग करते भाग जाने मे सफल हो गए है। फायरिंग के दौरान दो पुलिसकर्मीयो की बीपीट को हानी पहुची है। पुलिस कर्मी फायरिंग में बाल बाल बच गए है। गौतस्करो के घायल होने के कारणो का खुलासा नही हो सका है। जिनका उपचार पहाडी चिकित्सालय मे कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर घायल को रैफर कर दिया गया है।जबकि दो फरार आरोपी की तलाश जारी हैे। पुलिस घायल गौतस्करो को सीमावर्ती हरियाणा व आसपास के इलाके मे तलाश करने मेें जुटी है। घटनास्थल का मुअयाना पुलिस के जिला पुलिस अधिक्षक राजेश मीणा, सहित अन्य अधिकारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। तथा मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर जॉच कराई गई। वही कामां अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक महेश मीणा,पहाडी के वृताधिकारी गिर्राज मीणा ने हालत व घटना की जानकारी ली है।
45 हजार का ईनाम गौतस्कर काडा उर्फ हासम
सूत्रो की माने तो पुलिस गौतस्कर काडा के यहॉ जाने में कतराती थी। क्योकि वह पुलिस को देखकर जानलेवा हमला करता था। केई बार तो पुलिसकर्मी अपराधीयो के नजदीक होने को लेकर सुर्खीओं मे बने रहे है।जिसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने सूचना देने वाले पकडवाने, पकडने वाले को 45 हजार की ईनाम देने की घोषणा की थीषणा की थी। घोषित होने के बाद पुलिसकर्मीओ ने अपने मुखबिरो के माध्यम से गिरफ्तारी दिलाने के भरसक प्रयास किये । लेकिन काडा उर्फ हासम की एक शर्त सामने आने की खबर क्षेत्र में बनी रही है वह थी कोई उसको पुलिस को गोली नही मारने की गांरटी ले।तो वह थाने पर सरेन्डर कर सकता है। यहॉ तक काडा के हरियाणा के सम्पर्क के अधिकारियो ने भी प्रयास किए लेकिन कोई सफलता नही मिली है। क्योकि राजस्थान पुलिस ने केई बार काडा को हर तरह से यह अपराध छोडने के प्रयास किए। लेकिन वह आदत से बाज नही आया।
गौरतलव है की गौतस्करी, गौहत्या के मामले में मेंवात के पहाडी थाने के गांव कनवाडी निवासी हासम उर्फ काडा पुत्र दीनू उर्फ दीनमोहम्मद कुख्यात गोैतस्कर है। जिसके खिलाफ पहाडी थाने में मुकदमा नम्बर 194/2024जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धारो में मामला दर्ज है।जिसमे वह लम्बे समय से फरार चल रहा था। उसके बाद भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नही लगी थी। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर भरतपुर के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश शर्मा ने 1-अगस्त २०२४ कों आदेश जारी कर 45 हजार का ईनाम घोषित किया था।आदेश मे साफ साफ लिखा गया है कि पुलिस के भरसक प्रयासो के उपरान्त काडा को गिरफ्तार नही किया जा सका है। राजस्थान पुलिस अधिनियम 1965 की धारा 4.18 मे प्रदत्त शक्तियो का प्रयोग करते हुए काडा पर ईनाम घोषित किया था।जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दस माह से तलाश करने मे जुटी हुई थी।
जिला पुलिस अधिक्षक राजेश मीणा ने बताया है की काडा उर्फ हासम कुख्यात गौतस्कर था। जो पुलिस पर केई बार जानलेवा हमला कर चुका है। जिसके केई थाने मे मुकदमे दर्ज है। जिसकी यहॉ आने की पुलिस को सूचना मिली जिसपर टीम द्वारा कार्रवाही की गई। कार्यवाही के दोरान गौतस्करो ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमे पुलिस के दो पुलिसकर्मीओ की बीपीजैकट को हानी पहुची है । गाडी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस कर्मीओ को गोली नही लगी दो जनेे चोटिल हो गए है।लेकिन वो सुरिक्षत है। पुलिस ने बचाव मे फायरिंग की जिसमें काडा व उसका बेटा आशिक घायल हो गए है उनका उपचार जारी हेै
sp rajesh meena विडियो






