जड़खोर धाम में इको ट्यूरिज्म शेड के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा - जवाहर सिंह बेढम

1 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Nov 15, 2025 - 12:54
 0
जड़खोर धाम में इको ट्यूरिज्म शेड के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा - जवाहर सिंह बेढम

डीग (नीरज जैन) गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह  बेढ़म ने शनिवार को डीग के श्री जड़खोर गौधाम में आयोजित एक भव्य समारोह में 1 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री  बेढ़म ने  कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य नगर विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प करना और इसे विकास के राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करना है। 1 करोड़ रुपये की यह परियोजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए सुविधाओं का विस्तार भी करेगी।
 परियोजना का विस्तृत लेखा-जोखा 
शिलान्यास की गई इस परियोजनाओं में  1 करोड़ रुपये की लागत की इस परियोजना में 40 लाख रुपये की लागत से एक विशेष इको-टूरिज्म शेड का निर्माण किया जाएगा। 30 लाख रुपये की लागत से खोह में एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा।
तथा 30 लाख रुपये की लागत से सेऊ एवं सुहेरा में भी एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा।
 नगर वन के तहत 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इको-टूरिज्म शेड इस क्षेत्र के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगी।  बेढ़म की दूरगामी सोच का परिचायक यह कदम, श्री जड़खोर गौधाम को एक प्रमुख पर्यटन एवं आस्था के केंद्र के रूप में विकसित करेगा।  यह निर्माण, यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा। इस शेड के बनने से आगंतुकों को विश्राम करने, बैठने और गौधाम के आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक वातावरण का शांति से आनंद लेने के लिए एक सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। यह सुविधा पर्यटकों को गौधाम में अधिक समय बिताने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
भव्य प्रवेश द्वार: क्षेत्र की नई पहचान 

खोह और सेऊ में 30-30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो भव्य प्रवेश द्वार केवल स्वागत द्वार नहीं, बल्कि नगर क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के प्रतीक होंगे। ये प्रवेश द्वार क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में मील का पत्थर साबित होंगे और यहाँ आने वाले हर आगंतुक पर एक अमिट छाप छोड़ेंगे।
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म स्थानीय परंपराओं का निर्वहन करते हुए भूमि पूजन किया और नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया।  गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने इस मौके पर कहा कि यह केवल एक शुरुआत है।  नगर विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास मेरा संकल्प है और इसे पूरा करने के लिए मैं दिन-रात परिश्रम कर रहा हूँ। मेरे लिए राजनीति 'जन सेवा' का माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य उच्चतम गुणवत्ता के साथ और समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएँ। इस अवसर पर ग्रामीणों द्धारा गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए जम कर जवाहर सिंह बेढम जिंदाबाद के नारे लगाए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................