सैयद चूड़ीगर समाज के क्रिकेट टूर्नामेंट में मकराना टीम ने जीता मैच

Jun 30, 2025 - 14:18
 0
सैयद चूड़ीगर समाज के क्रिकेट टूर्नामेंट में मकराना टीम ने जीता मैच

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। सैय्यद चूड़ीघर समाज कमेटी द्वारा युवा पीढ़ी के शारीरिक और मानसिक विकास हेतु एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शहर के लोहारपुरा स्थित खेल मैदान में आयोजित हुआ।जिसमें कुचामन और मकराना टीम के बीच रोचक मुकाबला हुआ जिसमें मकराना की टीम ने विजेता हासिल की। इस रोचक मुकाबले में मकराना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 91 रन बनाए वहीं कुचामन की टीम ने 10 ओवर खेलते हुए 9 विकेट पर 70 रन बनाए। सैयद चूड़ीगर समाज कमेटी के सदर मोहम्मद अकरम ने बताया कि टूर्नामेंट में मकराना की दो, कुचामन की दो व गच्छीपुरा तथा मेड़ता की एक एक टीम ने भाग लिया। नायब सदर हबीबुर्रहमान ने बताया कि मकराना के समीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कमेटी सचिव आलम हुसैन, मो. आरीफ, हुसैन लीलगर कुचामन सहित कमेटी के मौजीज लोगों ने फायनल जीती मकराना टीम व उप विजेता कुचामन की टीम को पुरस्कृत कर अभिनंदन किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है