शिक्षा सेतु योजना के अन्तर्गत जिले में संदर्भ केन्द्र स्थापित

Jul 9, 2025 - 13:40
 0
शिक्षा सेतु योजना के अन्तर्गत जिले में संदर्भ केन्द्र स्थापित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) शिक्षा सेतु योजना के तहत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में महिलाओं एवं बालिकाओं को माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर की निःशुल्क शिक्षा हेतु राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर के माध्यम से जिले में संदर्भ केन्द्र स्थापित किए गए हैं। 
उप निदेशक महिला अधिकारिता विभाग राजेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की शिक्षा सेतु योजना के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को माध्यमिक स्तर पर आवेदन करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र या किसी कक्षा की टीसी, मार्कशीट होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आधार, जनाधार, बैंक की पासबुक और एक फोटो लेकर ई-मित्र अथवा स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं में आवेदन करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट व टी.सी. के आधार पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि माध्यमिक स्तर की कक्षा 10वीं में नामांकन हेतु विद्यार्थी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष एवं उच्च माध्यमिक स्तर की 12वीं कक्षा में प्रवेश हेतु न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 
उन्होंने बताया कि जिले में महाराजा बदनसिंह सीनियर सैकण्ड्री स्कूल भरतपुर को नोडल एवं नामांकन केन्द्र तथा एसबीके राजकीय कन्या सीनियर सैकण्ड्री स्कूल भरतपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बयाना, रूपवास, नदबई, भुसावर, रहीमपुर, वैर, दारापुर कलां, खुड़ासा तथा डीग जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुम्हेर, किशनलाल जोशी डीग, नगर, पहाडी पर संदर्भ नामांकन केन्द्र स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि इन संदर्भ केन्द्रों पर 10वीं कक्षा के अभ्यर्थी 1 जुलाई से 31 अगस्त तक बिना विलम्ब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक 250 रूपये विलम्ब शुल्क सहित, 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 350 रूपये विलम्ब शुल्क सहित तथा 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक 500 रूपये विलम्ब शुल्क सहित नामांकन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 12वीं कक्षा के अभ्यर्थी 21 जून से 21 जुलाई तक बिना विलम्ब शुल्क, 22 जुलाई से 31 जुलाई तक 250 रूपये विलम्ब शुल्क सहित जमा कराकर नामांकन करा सकते हैं। संदर्भ केन्द्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी http://rsosapp.rajasthan.gov.in  पर उपलब्ध है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................