महुवा केजीबी डेंटल हॉस्पिटल पर डेंटल सीटी स्केन मशीन का मोहन पुरी महाराज ने किया शुभारम्भ

Jul 9, 2025 - 12:54
 0
महुवा केजीबी डेंटल हॉस्पिटल  पर डेंटल सीटी स्केन मशीन का मोहन पुरी महाराज ने किया शुभारम्भ

 महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के मंडावर रोड स्थित जीबी डेंटल हॉस्पिटल एंड पॉलिक्लिनिक पर डेंटल सीटी स्केन मशीन(सीबी सीटी मशीन )का उद्घाटन बुधवार कोमेहंदीपुर बालाजी के मोहनपुरी के कर कमलों से हुआ।

हॉस्पिटल संचालक डॉ राकेश अवस्थी ने बताया कि यहां लगने वाली यह डेंटल सीटी स्केन मशीन osstem कम्पनी की राजस्थान की यह पहली मशीन है। सर्वाधिक fov एवं एडवांस मशीन होने के कारण यहां पूरे हेड एंड नैक, दोनों ऊपर एवं नीचे के जबडो, साइनस, जबड़ों के जॉइंट, किसी भी तरह का जबडो का फ्रैक्चर, सिस्ट, ट्यूमर आदि सभी की एडवांस तरीके से जाँच हो सकेगी। मशीन का उदघाटन बाबा मोहनपुरी ने फीता काटकर किया एवं कहा कि महवा जैसी छोटी जगह पर इस तरह कि एडवांस मशीन का लगना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है, इससे मरीजों को बहुत लाभ होगा एवं उच्च जाँच कराने क लिए मरीजों को जयपुर जैसी जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा।

इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ दीपक शर्मा,  डॉ शिवचरण गुर्जर, डॉ अवधेश गौतम, डॉ शिवराम मीणा, डॉ रविकांत अग्रवाल, डॉ पंकज गुप्ता, संजय लाटा, महेश अवस्थी, विजयेंन्द्र अवस्थी,गोपाल अवस्थी,मुकेश अवस्थी, महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थी,लायंस क्लब अध्यक्ष आकाश खंडेलवाल, महेश गोयल,लोकेश मिश्रा, राम वंसल, मनीष खंडेलवाल, मांगी शर्मा, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष तारा चंद शर्मा, चमन शर्मा, डॉ हिमांशु मीणा, करनपाल, सोनू, गौरव राजपूत, गौरव सैनी, विशाल, अंजी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों सहितजी बी डेंटल हॉस्पिटल का समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................