बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक निकाली भगवान श्री राम की शोभायात्रा; भक्तिमय हुआ कस्वा वैर का वातावरण
वैर (भरतपुर/कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) लघु काशी के नाम से विख्यात एवं श्री श्री १००८ श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की तपोस्थली कस्बा वैर के बयाना दरवाजा स्थित लक्ष्मण उर्मिला मन्दिर से अयोध्या में भगवान श्री राम के मन्दिर स्थापना को 2 वर्ष होने के उपलक्ष्य में विभिन्न हिन्दू संगठनों की ओर से शोभायात्रा भगवान श्री राम जी की आरती उतार कर प्रारंभ की गई। शोभायात्रा में बैन्ड बाजों एवं डीजे पर बजने वाले भजनों पर स्त्री,पुरुष, बच्चे, युवक, युवती नाचते कूदते झूमते चल रहे थे। साथ ही भगवान श्री राम जी महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
शोभायात्रा का कस्वाबासियों ने जगह-जगह जलपान कराकर स्वागत सत्कार किया। भगवान श्री राम की शोभायात्रा कस्वा के विभिन्न मार्गों लक्ष्मण उर्मिला मन्दिर बयाना दरवाजा, भैरव नाथ मंदिर,श्री श्री १००८ श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज मन्दिर,किला रोड,नया बस स्टैंड, पंचायत समिति चौराहा, भुसावर दरवाजा,श्री सीताराम जी महाराज मन्दिर, गोपाल जी महाराज मन्दिर, पुराना बाजार, चांदनी चौक, लाल चौक, भरतपुर दरवाजा,होती हुई बयाना दरवाजा स्थित लक्ष्मण उर्मिला मन्दिर पहुंची। जहां भगवान श्री राम जी महाराज की आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया गया। कस्बा का वातावरण भक्तिमय हो गया।