सहयोग हेतु प्रार्थना पत्र देने के बावजूद सहायता नहीं देना मानवीयता की पराकाष्ठा पार
शिकायत के बावजूद किसी भी अधिकारी, जनप्रतिनिधि ने नहीं ली सुध।अब परिवार आसमान के तले।
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र के ग्राम बैरेर में बरसात के चलते हुए एक मकान की पट्टियां भरभरा कर टूट गई। लेकिन छत के नीचे कोई नहीं होने से हादसा होते होते टल गया।
बैरेर निवासी रमेश चंद जांगिड़ ने बताया कि गत दिनों उसके मकान की एक दीवार टूट जाने पर वह परिवार सहित समीप अन्य के यहां रहने लग गया। उसने इसकी शिकायत रैणी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विधायक मांगेलाल मीना सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को सहायता के लिए प्रार्थना पत्र देकर सहयोग की अपील की लेकिन किसी ने भी उसकी कोई सहायता नहीं की।
शनिवार की रात्रि को बरसात के चलते हुए उसके मकान की छत्त की पट्टियां भरभरा कर गिर गई। जांगिड़ ने प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से सहायता की गुहार लगाई है। गौरतलब रहे कि उसके परिवार में दो लड़कियां,एक लड़का, पत्नी और वह अब बेघर हो चुके हैं।


