कालीबाई स्कूटी योजना के तहत मेधावी बालिका कोमल बाई मीना को मिली स्कूटी

Jul 13, 2025 - 06:27
 0
कालीबाई स्कूटी योजना के तहत मेधावी बालिका कोमल बाई मीना को मिली स्कूटी

थानागाजी (रितीक शर्मा ) किशोरी कस्बे के समीपवर्ती गांव रामजी के गुवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में  कालीबाई स्कूटी योजना में सत्र 2021-22 में चयनित छात्रा कोमल बाई मीना पुत्री हरीश चंद मीना को शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उनके अभिभावकों की मौजूदगी में स्कूटी प्रदान की गई | प्रधानाचार्य रमशी राम मीना ने बताया कि मेधावी बालिका कोमल बाई का सत्र 2021-22 में स्कूटी के लिए चयन हुआ था जिसके तहत आज बालिका कों स्कूटी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर व्याख्याता सूरज मीना,सुमन यादव, बोदन लाल,गोपीराम विनोद कुमार, रतनलाल सुंदरलाल शर्मा,पूरण कोली,अर्जुन कुमार गुर्जर, प्रदीप कुमार शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, मन्नालाल मीना व अभिभावक हरीश चंद मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश मीना एवं अन्य ग्राम वासी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................