बाल मित्र ग्रामों में पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
थानागाजी (रितीक शर्मा ) सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन बाल आश्रम के सहयोग एवं सह-संस्थापिका सुमेधा कैलाश के निर्देशन में संचालित बाल मित्र ग्राम पलासाना,समरा, पचपड़ी,लालपुरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बाल मित्र समूहों के सदस्यों ने विद्यालय परिसर व पंचायत भवन में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी ली।
इस अवसर पर सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कंपैशन के कार्यकर्ता ने कहा कि आज का पौधा ही आने वाले कल की छांव है। पेड़ हमारे जीवन के आधार है इनसे हमे प्राण वायु , जल, ऑक्सीजन गैस सहित फल फूल व छाया मिलती है। सही मायने में पेड़ लगाना भी करुणा का ही हिस्सा है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी देखरेख की भी जिम्मेदारी निभाए। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं था, बल्कि गांव में पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने व पालिथीन मुक्त व स्वच्छ, स्वास्थ्य गांव बनाना है।

