अपहरण कर लूट की गंभीर वारदात को अंजाम देने वाले दो ईनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार
राजगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) राजगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अपहरण कर लूट की गंभीर वारदात को अंजाम देने वाले करीब एक साल से फरार चल रहे दो—दो हजार रुपये के ईनामी दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि परिवादी ने 01 अगस्त 2024 को राजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने एक वर्ष पूर्व प्रकाश मीना निवासी परवैणी को 25,000 रुपये उधार दिए थे। कई बार मांगने पर भी पैसे नहीं लौटाए गए। 31 जुलाई 2024 को विवाद बढ़ा और प्रकाश ने परिवादी को धमकी दी कि वह उसे सबक सिखाएगा।
शाम को जब परिवादी अपने चाचा के लड़के के साथ माचाडी से लौट रहा था। तभी बैरेर मोड़ के पास सफेद स्विफ्ट कार में आए प्रकाश और उसके 3–4 साथियों ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने परिवादी को जबरन कार में डालकर रैणी पेट्रोल पंप के पास ले जाकर मारपीट की और फिर मण्डावर की तरफ अपहरण कर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, गोपनीय सूचनाओं और लगातार प्रयासों के आधार पर घटना में शामिल दो फरार दो-दो हजार के ईनामी अपराधियों रैणी थाना क्षेत्र के दानपुर निवासी सचिन मीना और परवैणी निवासी लेखराम मीना को गिरफ्तार कर लिया है।


