31 भक्तों का जत्था भर्तृहरि धाम से कांवड़ लेकर आए, शिव मंदिर में चढ़ाई कांवड़

Jul 14, 2025 - 15:47
 0
31 भक्तों का जत्था भर्तृहरि धाम से कांवड़  लेकर आए, शिव मंदिर में चढ़ाई कांवड़

किशोरी (रितीक शर्मा )  सावन माह के प्रथम सोमवार को क्षेत्र के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे व दिनभर ओम नमः शिवाय के जयकारे गूंजते रहे। वहीं शिव मंडल किशोरी के सौजन्य से प्रथम शिव कांवड़ यात्रा के तहत 31 भक्तों का जत्था भर्तृहरि धाम से कांवड़ लेकर कस्बे में  आए व कस्बे के बद्री बाबा -भोरें बंजारा की  ढाणी स्थित परमेश्वर महादेव मंदिर में आचार्य के दिशा-निर्देशानुसार विधि विधान से कांवड़ चढ़ाई व विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इसके बाद ग्रामीणों को प्रसादी तैयार करके प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान भंवर बंजारा, राकेश भाटी, राहुल बंजारा,पिंटू बंजारा,अमरसिंह बंजारा,अर्जुन बंजारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................