Alwar: रात के अंधेरे में यूआईटी ने तोड़ा प्राचीन मंदिर: लोगों में भारी रोष व्याप्त, जिला कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Dec 17, 2023 - 09:59
 0
Alwar: रात के अंधेरे में यूआईटी ने तोड़ा प्राचीन मंदिर: लोगों में भारी रोष व्याप्त, जिला कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

अलवर तिलक मार्केट स्थित चग्गी खाना में बने एक प्राचीन मंदिर को रात के अंधेरे में नगर विकास न्यास द्वारा तोड़ने के बाद इलाके के लोग नगर विकास न्यास पहुंचे और प्रदर्शन किया और नगर विकास न्यास गेट के बहार धरने पर बैठ गए इथर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं नगर विकास न्यास अधिकारी और कर्मचारी पुलिस की सहायता से जेसीबी लेकर पहुंचे और उसे मंदिर को रात के अंधेरे में गिरा दिया गया जिससे इसका विरोध नहीं हो लेकिन इसका विरोध स्थानीय लोगों ने किया और इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और जिला प्रशासन को दी गई विश्व हिंदू परिषद के प्रेम सिंह राजावत ने बताया कि भाजपा का राज आने के बाद हमने सोचा था स्वराज आ गया लेकिन बग्गी खाने में 70 साल पुराना मंदिर को तोड़ दिया गया। यह मंदिर नगर विकास न्यास द्वारा जेसीबी की सहायता से रात के अंधेरे में तोड़ा गया है और बस्ती वालों को धमकाया गया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष व्याप्त है उन्होंने इस मामले में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराकर मूर्ति लगवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक मंदिर यहां नहीं बनेगा तब तक विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल आंदोलन करेंगे। इधर इस मामले को जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने गंभीरता से लेकर मामले की जांच के आदेश दिए हैं

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है