तहसील भरतपुर के भूमि अर्जन प्रभावित व्यक्ति, हितधारकों की जनसुनवाई बैठक 21 से 24 तक

Jul 15, 2025 - 12:25
 0
तहसील भरतपुर के भूमि अर्जन प्रभावित व्यक्ति, हितधारकों की  जनसुनवाई बैठक 21 से 24 तक
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भूमि अर्जन पुर्नवास और पुर्नव्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 की धारा 5 के तहत तहसील भरतपुर में बाईपास सड़क (बरसो से त्योंगा) और 2 आर.ओ.बी. के निर्माण हेतु भरतपुर उपखण्ड क्षेत्र के गांवों में इस बाबत् भूमि अधिग्रहण करने हेतु भूमि प्रभावित गाँव में भूमि अर्जन हेतु जन-सुनवाई बैठक का आयोजन किया जाना है।
उपखण्ड अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि भूमि अधिग्रहण करने हेतु भूमि प्रभावित गाँव में भूमि अर्जन हेतु तहसील भरतपुर के भूमि अर्जन प्रभावित व्यक्ति, हितधारकों की जनसुनवाई बैठक 21 से 24 जुलाई तक का आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को गांव भवनपुरा, जघीना 2 और जघीना 4 के लिये पंचायत भवन जघीना में सांय 3 बजे जनसुनवाई आयोजित होगी। इसी प्रकार 22 को गांव नौंह, नगरा लोघा, बराखुर के लिये राउमावि नौंह में, 23 को गांव नगला कसौटा, बछामदी 1 और बछामदी 2 के लिये अटल सेवा केन्द्र बछामदी में, 24 को गांव बरसो और घसौला के लिये अटल सेवा केन्द्र बरसो में सांय 3 बजे जनसुनवाई बैठक आयोजित की जायेगी। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................